AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कृष्ण राठी के पिता की तेहरवीं पर शामिल हुए इनैलो नेता अभय चौटाला

 abslm 29/9/2022 एस• के• मित्तल  

      

सफीदों,  इनैलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला वीरवार को जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी कृष्ण राठी के पिता रणवीर सिंह राठी की तेहरवीं में शामिल होने के लिए उपमंडल के गांव साहनपुर पहुंचे और शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि स्व. रणबीर सिंह का बीमारी के कारण 20 सितंबर को निधन हो गया था। उनकी आज गांव में ही तेहरवीं रस्म क्रिया थी।


स्व. रणबीर सिंह अपने पीछे 3 पुत्र व भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने चौ. रणबीर सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और शौक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। अभय चौटाला ने कहा कि चौ. रणबीर सिंह बड़े समाजसेवी होने के साथ-साथ मिलनसार स्वभाव के धनी थी। वे चौ. देवीलाल परिवार के दुख-सुख व परिवार के साथी रहे हैं तथा पार्टी के लिए उन्होंने हमेशा जी-तोड़ कार्य किया।   इस मौके पूर्व विधायक रामफल कुण्डू भी विशेष रूप से मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 2.: कृष्ण राठी को ढांढस बंधाते हुए इनैलो नेता अभय चौटाला।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है