abslm 21/9/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी के चाचा रणवीर सिंह राठी का निधन होने पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गौरतलब है कि स्व. रणबीर सिंह का बीमारी के कारण 20 सितंबर को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज सफीदों उपमंडल के गांव साहनपुर में किया गया। स्व. रणबीर सिंह अपने पीछे 3 पुत्र व भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उपमुख्यमंत्री ने चौ. रणबीर सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और शौक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा, सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान, जिला खाद्य पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी, सफीदों के बीईओ दलबीर सिंह मलिक व बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री समेत अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 2.: संस्कार में शामिल होते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है