AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सफीदों में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह सक्रिय, वीरवार को बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

abslm 21/9/2022 एस• के• मित्तल   

 

सफीदों,       दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ विक्रम सिंह ने बताया कि मुरम्मत कार्य के चलते आज वीरवार को सुबह 9 से 12 बजे तक सिटी नंबर एक फीडर की बिजली बाधित रहेगी। यह सप्लाई सफीदों के पानीपत रोड़ व हाट रोड़ पर प्रभावित रहेगी । एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे इस समय के अनुसार अपने कार्यों को निपटा लें ताकि उन्हे असुविधा का सामना ना करना पड़े।
 
फोटो कैप्शन 5.: एसडीओ विक्रम सिंह।


एस• के• मित्तल        

सफीदों,       सफीदों क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। दो दिन पहले पिल्लूखेड़ा के के हाडवा गांव के खेतों में स्थापित 25 केवीए क्षमता का बिजली ट्रांसफार्मर चुरा लिया गया। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पिल्लूखेड़ा उपमंडल अभियंता साहब सिंह ने बताया कि इस गांव के किसान धर्मबीर के खेत में यह ट्रांसफार्मर स्थापित था जिसके चोरी हो जाने से निगम को 67260 रुपए का नुकसान हुआ है। अब कल मुवाना गांव के हरि सिंह के खेत से 25 केवीए क्षमता का बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया है। निगम के सबर्बन उपमंडल अभियंता विक्रम सिंह ने सदर थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।





गुमशुदगी का मामला दर्ज

एस• के• मित्तल        
सफीदों,       सफीदों पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंघाना निवासी कुलदीप ने कहा कि मेरा पिता रमेश (59) 13 सितंबर को घर से बिना कुछ बताए चला गया। हमने उसे अपने स्तर पर काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है