abslm 30/9/2022 एस• के• मित्तल

सफीदों,उपमंडल के गांव रोझला में क्रिकेट खेलते हुए एक युवक की मौत हो गई। मृत्तक युवक की पहचान गांव बागडूृ खुर्द निवासी दीपक (32) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सांय करीब साढ़े 3 बजे गांव बागडू खुर्द का दीपक (32) पास के गांव रोझला में क्रिकेट खेल रहा था। मैच के दौरान बॉलिंग कर रहा था तो वह अचानक से गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चे व ग्रामीणों उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है