AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

चोरी की नियत से युवक घर में घुसा, मामला दर्ज

abslm  24/12/2022 एस• के• मित्तल      

सफीदों,  नगर की आदर्श कालोनी स्थित एक मकान में एक युवक चोरी की नियत से घुस गया। जिसे घर के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान इसी कालोनी के अमन के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में आदर्श कालोनी निवासी कलीराम ने कहा कि रात करीब 10 बजे मेरे घर में उसकी ही कालोनी का अमन चोरी की नियत से घुस गया। मैने उसे घर में घुसते हुए देख लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादस की धारा 380 व 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है