abslm 1/9/2022 एस• के • मित्तल
सफीदों, प्रदेश की मनोहर लाल सरकार जन
ता की भलाई में दिन-रात जुटी हुई है। यह बात सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कही। वे वीरवार को नगर के आर्य सदन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास नीति के तहत देश व प्रदेश को नित्त नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगवाई में आज देश व प्रदेश में सामाजिक समरसता, भाईचारा व आपसी विश्वास कायम हुआ है। सफीदों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशेष कृपा करके हलके में एक तरह से धन वर्षा कर दी है। सरकार को जो भी योजनाएं बनाकर भेजी जाती है, मुख्यमंत्री तुरंत ग्रांट पास करके भेज देते हैं। उन्होंने कहा कि नौजवानों को विभिन्न महकमों में पूरी पारदर्शिता व योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। सभी विकास कार्य पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को जोखिम फ्री बनाने के लिए भावान्तर भरपाई योजना शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। सरकार बेटियों और महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजना चला रही है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं।
फोटो कैप्शन 2.: कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है