abslm 28/9/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, भाजपा कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक नगर के लोक निर्माण विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक मेंं हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने की। संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, मंडल अध्यक्षों, मंडल पालकों व मंडल प्रभारियों को सफीदों विधानसभा को मजबूत करने व आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने बूथ समितियों के गठन एवं पन्ना प्रमुख की समीक्षा करने के लिए विशेष तौर पर जोर दिया। रविंद्र राजू ने कहा कि जिस भी उम्मीदवार के पास पन्ना स्तर तक टीम तैयार है उसे कोई भी चुनाव में हरा नहीं सकता। हमें केवल चुनाव ही नहीं जीतने बल्कि अपने भारत को विश्वगुरु भी बनाना है।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है