abslm 17/9/2022

जब से मेगास्टार अमिताभ बच्चन और बेहद प्रतिभाशाली रश्मिका मंदाना की विशेषता वाली फिल्म ‘गुडबाय’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया, तभी से इसने न केवल लाखों व्यूज पार कर लिए हैं, बल्कि इसी के साथ लाखों दिलों में भी जगह बना ली खोंहै। फिल्म भल्ला परिवार के सदस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है और परिवार के महत्व को बहुत ही दिलकश तरीके से दिखाती है। इसका ट्रेलर जहां आपको कुछ पल मुस्कुराने पर मौका देता है, तो अगले ही पल में आपकी आं में आंसू भी ला देता है।
रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म ‘गुडबाय’ के प्रचार के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। गुड कंपनी के सहयोग से एकता आर कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में रश्मिका के साथ मेगास्टार अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर, साहिल मेहता प्रमुख भूमिकाओं में है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है