abslm 6/9/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों,नगर के रामलीला मैदान में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लिए दशहरा कमेटी के द्वारा यहां पर झंडी बांधने की रश्म अदार की गई। इस मौके पर संस्था के सरपरस्त मोहन शर्मा, प्रधान रिंकू, उपप्रधान सुरेंद्रपाल, सचिव प्रवीन सहल, सहसचिव जसविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप सिंगला, सदस्य पंकज भाटिया, प्रवीन मघान व राजेश रंगा विशेष रूप से मौजूद थे।
दशहरा कमेटी ने रामलीला मैदान में झंडी बांधकर प्रसाद वितरण किया। संस्था के प्रधान रिंकू ने बताया कि 5 अक्तुबर को रामलीला मैदान में दशहरा पर्व मनाया जाएगा तथा रावण के पूतले का दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संस्था द्वारा नगर के नागक्षेत्र सरोवर में किश्ती भी निकाली जाएगी तथा भगवान श्रीराम का राजतिलक का समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 2.: रामलीला मैदान में झंडी बांधते हुए दशहरा कमेटी के पदाधिकारी।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है