abslm 3/9/2022 laxman singh
कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा डॉ सुनील परीट जी को कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य स्तरीय आदर्श शिक्षक सम्मान घोषित किया गया है। 5 सितंबर 2022 को माननीय मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्माई जी, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, एवं शिक्षा मंत्री माननीय श्री बी.सी. नागेश जी बेंगलुरु के विधानसभा में सम्मान पत्र, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, धनराशि एवं इतर सामग्री से डॉ परीट जी को सम्मानित करेंगे।
अहिंदी प्रदेश कर्नाटक में हिंदी भाषा शिक्षक के रूप में 18 साल से डॉ परीट जी ने अनेक नवाचार कार्य करके शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं। उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उत्तम नागरिक बनाना। आधुनिक शिक्षा प्रणाली के माध्यम से यानी कक्षा में कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी एवं डिजिटल बोर्ड का उपयोग करते हुए अधिगम प्रक्रिया को वैविध्यपूर्ण बनाया है। गरीब छात्रों की सहायता, पुस्तकालय के लिए पुस्तकें, गौमाता के प्रति जागरूकता, नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठापना, सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियां आयोजित करके आए हैं। स्कूल के मैदान में एवं इर्द गिर्द पेड़ पौधों को लगाकर उनका संरक्षण कर रहे हैं।
साहित्य के क्षेत्र में शिक्षकों के लिए एवं छात्रों के लिए कई पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं। हिंदी कन्नड़ मराठी भाषा में परस्पर अनुवाद करते हैं। जिला एवं राज्य स्तरीय संसाधन इस व्यक्ति के रूप में कार्य कर सरकारी तौर पर कई प्रशिक्षण संसाधन का निर्माण किया है। छात्रों के लिए मार्गदर्शिका, पासिंग पैकेज, सरल व्याकरण, पाठ के पीपीटी, आकाशवाणी द्वारा पाठ का प्रसारण, यूट्यूब चैनल द्वारा वीडियो प्रसारण, फोन इन कार्यक्रम, कार्य पत्रक जैसे कई गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शिक्षा क्षेत्र से जो बच्चे बाहर है उन्हें स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया है, विकलांग छात्रों का मनोस्थैर्य बढ़ाया है। इन्होंने अपना संपूर्ण सेवा कार्य ग्रामीण क्षेत्र में ही करके शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बना रहे हैं। कोविड-19 के संदर्भ में संपूर्ण देशभर में ही सर्वप्रथम साझा काव्य संकलन का संपादन करके माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भेज दिया है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के एकरसानंद आश्रम द्वारा मंडल रत्न सम्मान से सम्मानित कर ₹51000 धनराशि प्रदान किया है। विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ द्वारा मानद डिलीट सम्मान जैसे राष्ट्रीय स्तर पर 120 से अधिक सम्मान पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है