abslm 15/9/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर की कश्यप धर्मशाला में कश्यप उत्धान सभा की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रामकरण कश्यप ने की।
बैठक में बतौर मुख्यातिथि प्रदेशाध्यक्ष समे सिंह कश्यप ने शिरकत की। बैठक में महर्षि कश्यप जयंती पर करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा घोषित 11 लाख रूपए की ग्रांट जारी होने पर उनका धन्यवाद किया गया। वहीं अधूरे पड़े धर्मशाला के निर्माण कार्य तथा समाज के उत्धान के बारे आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर मा. रघुबीर, रामफल, बालमुकुंद, जगदीश कश्यप, बलवान कश्यप, रामकुमार, कृष्ण, नफे, मेहर सिंह, सुभाष कश्यप व राममेहर पटवारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 6.: मुख्यातिथि समे सिंह कश्यप का अभिनंदन करते हुए समाज के लोग।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है