abslm 03/10/2022
खागा ( फतेहपुर)कस्बे के महान साहित्यकार सामाजिक प्रणेता ठाकुर चंद्रपाल सिंह की 104 वीं जयंती के अवसर पर अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुज प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख ऐरायां व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गीता सिंह चेयरमैन नगर पंचायत खागा ने की। और इस कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
खागा कस्बे के गढ़ी मुहल्ला स्थित अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह परिसर में ठाकुर चंद्रपाल सिंह की जयंती मनाते हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐरायां ब्लाक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह ने उनके कृतित्व व ब्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उसके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।वही ठाकुर चंद्रपाल सिंह के सुपुत्र अशोक सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया। वही कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि, साहित्य कार डॉ ब्रजमोहन पांडेय तथा संचालन श्री शिव शरण बंधु हथगामी ने की। वही कवि वारिस चंद्रवी,हरी बाबू रावत , डॉक्टर धर्मचंद मिश्र ,अखिलेश चंद्र शुक्ला, श्री श्याम स्नेही गुप्त, श्री गिरजेश गरारा, श्री रामचंद्र सिंह ,श्री कमलेश सिंह, श्री शिवम हथगामी,श्री प्रकाश चंद दुबे, डॉ ज्ञानेंद्र गौरव,डॉ राजेंद्र सिंह ,श्री जे पी मिश्र, श्री केदारनाथ शुक्ला ,श्री सुधेन्दु द्विवेदी ,श्री पुष्पराज सिंह,श्री दीपक कुमार भ्रमर, श्री राम गोपाल अग्रवाल,सुश्री ज्योत्स्ना मिश्रा आदि ने कविताओं के माध्यम से अपने अपने काब्य पाठ किया ।
इस मौके पर श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती मालती देवी,राम लखन त्रिपाठी ,महेंद्र सिंह,अजय त्रिपाठी, आनंद मिश्र, डॉ यजुवेंद्र सिंह,अमृतलाल, छोटेलाल,कृष्ण वीर सिंह,शैलेंद्र कुमार, सुशील मौर्य, राजेश सिंह, रविंद्र सिंह, दीपक श्रीवास्तव, उमेश मौर्य, हितेंद्र सिंह इंद्रजीत सिंह कुलदीप कुलभूषण, रमेश चंद, रामदेव सिंह, नरेंद्र सिंह अरविंद कुमार हीरालाल गुप्त ,राजेंद्र सिंह ,नर्सिंग सिंह,कमलेश सिंह गजेंद्र सिंह जगदीश सिंह ,संतलाल ,शिव प्रताप सिंह ,नर्सिंग सिंह ,राम सुरेश सिंह ,परमहंस सिंह, विभव सिंह, कुबेर सिंह, संतोष कुमार,सोनू सिंह, दिनेश सिंह, योगेंद्र कुमार,अरिमर्दन सिंह,श्रवण सिंह, सुरेश कुमार, कुशल कुमार, राजेश सिंह,अजय सिंह,सुभाष सिंह सूर्यवंशी, रामरूप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है