abslm 8/10/2022 एस• के• मित्तल
सफीदोंं, सीआई स्टाफ सफीदों ने एक व्यक्ति को सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया है। स्टाफ ने उसके पास से सट्टे का पर्चा व 5020 रूपए की नकदी बरादम की है। सीआईए की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव खेड़ा खेमावती निवासी प्रदीप जींद रोड़ टैक्सी स्टैण्ड के पास सरेआम में सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड़ करके मौके से आरोपी को सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से सट्टे का पर्चा व 5020 रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है