abslm 2/9/2022जिग्नेश वैष्णव
दिनाक 2 अक्टूबर 2022 रविवार वागड़ की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में लोकदेवता श्री कल्लाजी महाराज का देवयोनी में जन्मोत्सव(वडो दितवार) के दिन अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्टीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया आज के दिन श्री कल्लाजी महाराज देवयोनि में अवतरित हुए एवं भक्तो के दुःख निवारण हेतु अपने गादीपति के शरीर में भाव रूप में पधारते है इसी उपलक्ष्य में आज श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में भी श्री कल्लाजी महाराज का जन्मोत्सव अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रातः भगवान का अभिषेक कर सुंदर श्रृंगार कर केसर कुम्बा दूध और शुद्ध देसी पापड़ी का भोग लगाया गया। पश्चात् गेमर पूजन कर आरती की गई एवं महंत गोपालदास महाराज गादी पर विराजमान होकर दिव्य दरिखाना लगा कर कष्टों का निवारण कर भक्तो को आशीर्वाद दिया गया ।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है