AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरे के त्योहार के पीछे छिपे विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया

abslm 4/10/2022 laxman singh

मनोहर मेमोरियल शिक्षण महाविद्यालय में आज दशहरे के उपलक्ष्य में  विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता व संस्कृति में त्योहारों  के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व से परिचित करवाने के उद्देश्य से अध्यात्मिक प्रकोष्ठ की ओर से  कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरे के त्योहार के पीछे छिपे  विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया | भगवान राम व रावण के जीवन से जुड़े हुए अनेक पहलुओं से परिचित करवाने के लिए रामायण के कुछ अंशों को लेकर एक नाटिका का मंचन भी किया गया ,जिसमें महाविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी ने रामायण के प्रत्येक पात्र की भूमिका बड़े ही  उत्साह पूर्वक ढंग से निभाई और उनके जीवन से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं के माध्यम से जो सीख ली उसकी चर्चा भी कार्यक्रम की समाप्ति पर की गई  | कार्यक्रम का  संचालन डॉ कविता बत्रा द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को दशहरे और नवरात्रि के पावन त्योहार की शुभकामनाएं दी |


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है