ABSLM 10/10/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ आधा दर्जन युवकों के द्वारा मारपीट करके उसे सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल से अपने घर पर लौट रही थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसएचओ सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना में युवती को मामूली चोटें आईं हैं। मिली जानकारी के अनुसार सफीदों के वार्ड 17 निवासी एक युवती नगर के राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। हर रोज की भांति वह स्कूल से अपने घर वापिस आ रही थी कि स्कूल के सामने ही उसके ही वार्ड के आशीष ने आधा दर्जन अन्य युवकों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान उनकी कुछ कहासुनी हुई और उन युवकों ने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए तथा रोड़ पर घसीट दिया। घटना होते ही मौके पर काफी तादाद में लोग जमा हो गए। किसी ने मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी।सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देखकर युवक लड़की को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने स्कूल में पहुंचकर पीडि़त छात्रा से बातख् करके सारी जानकारी जुटाई। बताया जाता है कि लड़की के साथ इसी युवक ने अपने साथियों के साथ कुछ दिन पूर्व भी इसी प्रकार की वारदात को अंजाम दिया था लेकिन उस वक्त दोनों पक्षों की ओर से राजीनामा करके मामले को निपटा दिया गया था। उधर इस संबंध में पीडि़त लड़की के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मेरी बहन सोमवार को स्कूल से अपने घर वापस आ रही थी तो एक लड़के आशीष ने अन्य 7/8 लड़को ने मिलकर स्कूल के सामने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा रोड़ पर घसीटा। आशीष मेरी बहन को इंस्टाग्राम आईडी बनाकर भी ब्लैकमेल कर रहा हैं। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है