मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

ABSLM 10/10/2022 एस• के• मित्तल

       


सफीदों,लगातार बूंदाबांदी के मौसम ने इस क्षेत्र में उन किसानों की चिंता बढ़ा दी है जिनकी फसलें पकी हैं या पकने की स्थिति में खेतों में खड़ी है। कई दिन से लेकर रह-रहकर हो रही बूंदाबांदी व धूप ना निकलने के मौसम ने किसानों के मन में इस बात का भय पैदा कर दिया है कि यदि तेज हवाएं चल गई तो उनका भारी नुकसान हो सकता है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार धान की फसलों में अनेक जगह फफूंद रोग लग गया है और यह मौसम फसलों के लिए कतई अनुकूल नहीं है। एक वैज्ञानिक ने सोमवार को बताया कि ऐसे मौसम के बाद तापमान बढऩे से फफूंद रोग व हॉपर जैसे कीट रोग फसलों को घेर सकते हैं। इधर अनाज मंडी में बिकने को पड़ी धान भेज गई है जिस कारण यह बिक नहीं पा रही है और भीगी धान के भाव मे गिरावट दर्ज होने का भी भय है।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है