AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा

abslm 15/10/2022 एस• के• मित्तल

     

सफीदों,        नगर के हाट रोड़ पर गांव कारखाना के पास घटित सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृत्तक युवक गांव पाजू खुर्द निवासी बिट्टू खर्ब दूध का काम करता था। कुछ दिन पूर्व बिट्टू बाईक पर कारखाना से अपने गांव की तरफ आ रहा था कि बीच रास्ते सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। बिट्टू को गंभीरावस्था में सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक के साले खातला गांव के सोमबीर का आरोप है कि कारखाना गांव के राहुल ने उसकी प्लेटिना मोटरसाइकिल से बिट्टू को टक्कर मारी है। पुलिस ने सोमबीर खातला के बयान पर कारखाना गांव के राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है