abslm 31/10/2022
ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांडिल्य ने किया आदमपुर में भव्य के लिए प्रचार
शांडिल्य बोले : निश्चित तौर पर भव्य होंगे आदमपुर के लिए चौ. भजन लाल साबित
शांडिल्य का बड़ा दावा : भाजपा देगी जीत के बाद भव्य बिश्नोई को बड़ी जिम्मेवारी
आदमपुर : ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज बालसमंद में भव्य प्रोग्राम में ब्राह्मण महापंचायत की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पौते एव पूर्व सांसद व विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे आदमपुर उपचुनाव में बीजेपी एवं जेजेपी के सांझे उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को अपना समर्थन पत्र सौपा और पगड़ी, भगवी दोशाला व भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया और कहा कि भजन लाल ने हमेशा ब्राह्मणों सहित 36 बिरादरी की सेवा की इसलिए आदमपुर की 36 बिरादरी भव्य बिश्नोई की जीत एक तरफा कर देश के संत सिपाही नरेंद्र मोदी की झोली में डाले । शांडिल्य ने कहा बीजेपी देश की सुरक्षा के लिए मोदी के नेतृत्व में हिमालय पर्वत है। वही ब्राह्मण महापंचायत ने कहा भव्य बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं।
ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने भजन लाल के आदमपुर स्मारक पर जाकर उनकी प्रतिमा पर नमन भी किया । उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भव्य बिश्नोई अदमपुर के लिए भजन लाल साबित होंगे । आदमपुर के कई प्रमुख जगहों पर वीरेश शांडिल्य ने भव्य के लिए प्रचार भी किया और आदमपुर की जनता को भव्य बिश्नोई को जितवाने के बाद विधानसभा में होने वाले फायदों को भी गिनवाया । वहीं शांडिल्य ने कहा कि भव्य बिश्नोई को विधायक पद का चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह , भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में बड़ी जिम्मेवारी सौंपेंगे । उन्होंने कहा निश्चित तौर पर भजन लाल के सपने को साकार भव्य बिश्नोई करेंगे और भजन लाल के स्वर्णिम दौर को वापिस लेकर आए ।इस मौके पर रंजीत कौशिक, प्रीतम कौशिक, ब्राह्मण महापंचायत के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा ,रोहित कौशिक, लवली शर्मा, कोली गांव के उतासन शर्मा, महेश शर्मा ,दीपक शर्मा,शिव रंजन सहित कई गणमान्य मौजूद थे ।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है