AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

स्कूल में किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित

 abslm 21/10/2022 एस• के• मित्तल        

सफीदों, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघाना में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके  पर स्कूल में चिकित्सकों के द्वारा कुल 246 लड़कियों का स्वास्थ्य जांचा गया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधित उचित परामर्श दिया गया। इस अवसर पर बच्चों में पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने सुंदर-सुंदर रंगोली व पेंटिंग बनाकर सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ. कुशलवीर, एएनएम गीता देवी, मा. सतीश शर्मा अंजुबाला ने बच्चों को स्वास्थ्य बारे प्रोत्साहित किया। किशोरियों को पोषण, खानपान, मानसिक अवसाद व सीखने की क्षमता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फोटो कैप्शन 1.: बच्चों को सम्मानित करते हुए अतिथिगण। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है