ABSLM 28/10/2022 LAXMAN SINGH
शांडिल्य बोले :भव्य लेंगे आदमपुर में भजन लाल की जगह, और फिर बोलेगी हरियाणा में भजन लाल के नाम की तूती आदमपुर हल्के की इज्जत मोदी शाह व नड्डा की नजरों में लगेगी आसमान को
आदमपुर : ब्राह्मण महापंचायत व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य शुक्रवार को आदमपुर पहुँचे ओर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल की स्मारक पर जाकर नमन किया व प्रतिमा पर शीश नवाया और बीजेपी उम्मीदवार व भजन लाल के पोते एव पूर्व सांसद एव आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोईको समर्थन दिया । इस मौके पर आदमपुर आने पर वीरेश शांडिल्य का रंजीत कौशिक, प्रीतम कौशिक, ब्राह्मण महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा ,रोहित कौशिक, लवली शर्मा, कोली गांव के उतासंन शर्मा, महेश शर्मा ,दीपक शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के लोगो ने स्वागत किया। वीरेश शांडिल्य शनिवार को कुलदीप बिश्नोई व भव्य बिश्नोई को ब्राह्मण महापंचायत की तरफ से समर्थन पत्र सोपेंगे व आदमपुर के कई इलाक़ों में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे और भव्य के लिए वोट की अपील करेंगे

No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है