एसडीएम ने की पंचायती राज उम्मीदवारों के साथ बैठक हर उम्मीदवार को चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में लडऩा चाहिए: सत्यवान मान

ABSLM 28/10/2022  एस• के• मित्तल       

सफीदों, नगर के राजकीय पीजी कालेज में पंचायती राज चुनावों को लेकर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सत्यवान सिंह मान ने सफीदों खंड से जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच व पंच का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर बीडीपीओ शक्ति सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि हर उम्मीदवार को चुनाव पूरे सौहार्दपूर्ण माहौल में लडऩा चाहिए। चुनाव के कारण हमारे बीच तनाव नहीं आना चाहिए। 

सभी को गांवों में कुछ शरारती तत्वों से बचकर रहना होगा। प्रशासन की हर शरारती तत्व पर पैनी नजर है। प्रचार को लेकर लगाए गए एक-दूसरे के पर्चे व बैनर कतई ना उखाड़े। चुनाव जीतकर एक दूसरे के मकान के सामने डीजे व बम-पटाखे ना बजाएं। किसी तरह की अगर समस्या है तो प्रशासन को तत्काल बताएं ताकि उसका समाधान किया जा सके। एसडीएम ने कहा कि कोई भी चुनाव के दौरान शराब ना बाटे और ने ही कोई प्रलोभन दे। जो कोई ऐसा करता है वह सिर्फ अपने फायदे के लिए चुनाव लड़ रहा है ना कि गांव के लिए। जो भी उम्मीदवार चुनाव जीतता है वह शांतिपूर्ण अपने घर पर जाएं। अगर कोई चुनाव जीतकर ज्यादा हल्ला करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव जीतने के बाद सभी का पहले की भांति ही भाईचारा रहना चाहिए।




फोटो कैप्शन 3.: उम्मीदवारों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम सत्यवान मान। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है