AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों को शिविर लगाकर दिए जाएंगे कृत्रिम अंग व सहायता

 abslm 11/10/2022 एस• के• मित्तल 

    

सफीदों,   गुरू नानक सेवा संघ सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम स्वामी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार, जिला प्रशासन व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जींद के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 13 अक्तुबर को सफीदों के एसडीएम कार्यालय तथा 14 अक्तुबर को पिल्लूखेड़ा के तहसील कार्यालय में प्रात: 10 से सांय 3 बजे तक शिविरों का आयोजन करके दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायता उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि इस शिविरों में कृत्रिम अंग व अन्य सहायता उपकरण प्राप्त करने के लिए 68 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ जनों को अपने साथ आधार कार्ड व वोटर कार्ड की फोटो प्रति, बीपीएल राशन कार्ड, पैंशन कार्ड अथवा आय प्रमाण पत्र लाने होंगे। वहीं दिव्यांग व्यक्तियों को अपने साथ सिविल सर्जन द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो व आय प्रमाण पत्र लाना होगा। उन्होंने दिव्यांग व वरिष्ठ जनों से आह्वान किया कि वे इन शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर लाभ उठाएं।
 
फोटो कैप्शन 1.: गुरू नानक सेवा संघ सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम स्वामी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है