AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बांधा समां

abslm 11/10/2022 एस• के• मित्तल 

  


सफीदों,नगर के राजकीय पीजी कालेज में मंगलवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य तनाशा हुड्डा नेे की। भाषण, कविता, नृत्य, गायन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनेकों विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्याणक मंडल में डॉ अंजू रानी शर्मा, मनिता तथा रीनू शामिल रही। अपने संबोधन में कालेज की प्राचार्या तनाशा हुड्डा ने कहा कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा का बाहर निकालने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बेहद कारगर सिद्ध होती हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है।


पेंटिंग प्रतियोगिता में रमन और कुसुम ने प्रथम, वीरेंद्र सिंह ने द्वितीय और सुनील कश्यप ने तृतीय, आर्ट एंड क्राफ्ट में दुर्गा देवी ने प्रथम, प्रीति रानी द्वितीय और ऋतु ने तृतीय, रंगोली में रमन व दुर्गा ने प्रथम, ऋतु व कोमल ने द्वितीय और श्वेता व प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में अमित व साहिल खान प्रथम, आशीष व शिवानी ने द्वितीय तथा मोहित और रिंकू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में रोहित तथा पूजा ने प्रथम, अंजलि तथा तानिया ने द्वितीय, कुसुम व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. अंजू शर्मा, मनिता, सुनील, प्रदीप मान, नफे सिंह, सरबजीत कौर, डा. अशोक, डा. जयविंद्र, ज्योति, विपिन, डा. राजेश, मंजू , डा. मनजीत, कीर्ति, डा. प्रदीप शर्मा, डा. हरिओम, डा. आरएन त्रिपाठी, डा. सरला सहरावत व ज्योति विशेष रूप से मौजूद थे।


 
फोटो कैप्शन 2.: विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य तनाशा हुड्डा। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है