AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

राजकुमार गोयल बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष रामधन जैन, सावर गर्ग व पवन बंसल बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

abslm 22/10/2022 एस• के• मित्तल  

 


जींद,अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील गुप्ता व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता की सहमति से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन हरियाणा के अध्यक्ष सुरेश गर्ग पूरे हरियाणा में संगठन का विस्तार कर रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने जीन्द से भी कई नियुक्तियां की है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इसके साथ साथ रामधन जैन, सावर गर्ग व पवन बंसल इत्यादि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग द्वारा पटका पहनाकर इन पदाधिकारियों को यह जिम्मेवारी दी गई। इन पदाधिकारियों की नियुक्तियों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने खुशी जताई है। राजकुमार गोयल व अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। गोयल का कहना है कि वे पहले भी समाज की मजबूती को लेकर काम करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है