abslm 21/10/2022 laxman singh
मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय, फतेहाबाद में प्राचार्या डा. जनक मेहता की अध्यक्षता में व एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डा. गुंजन नारंग के सयोजन में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कक्षा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान जो कि 1 अक्तूबर से आरम्भ हुआ था व 31 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है उसी अनुसार आज महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलग-अलग ग्रुप्स बनाकर अपनी-अपनी कक्षाओं की सफाई करके उन्हें सजाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या ने समस्त विद्यार्थियों व विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी व धनतेरस, दीपावली, विश्वकर्मा दिवस, गोवर्धन पूजा व भईया दूज की बधाईया व शुभकामनाएं प्रदान की।
.jpeg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है