आज शिक्षा क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ता जा रहा है

ABSLM 10/10/2022 



स्थानीय मनोहर मैमोरियल शिक्षण महाविद्यालय की डी.एल.एड. की छात्रा सरबजीत कौर ने कैथल में आयोजित स्टेट लेवल थांग-टा इंडियन मार्शल आॅर्ट गेम्स की सीनियर वर्ग के 66 किलो भार वर्ग कैटेगिरी में गोल्ड मैडल जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. जनक रानी ने कहा कि आज शिक्षा क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ता जा रहा है। खेल भी विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग है। इसलिए महाविद्यालय समय-समय पर अपने विद्यार्थियों को खेल सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सदैव प्रेरित करता रहता है। इस अवसर पर मनोहर मैमोरियल शिक्षण समिति के चेयरमैन आत्म प्रकाश बतरा, प्रधान राजीव बतरा, महासचिव एडवोकेट वी.के. मैहता, कोषाध्यक्ष कैलाश बतरा व महाविद्यालय के उप-प्रधान संजीव बतरा व महाविद्यालय प्राचाार्या ने छात्रा  सरबजीत को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से उत्कृष्ठ प्रदर्शन करके अपना, अपने शहर/गांव, परिवार व महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है