AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

वीरेंद्र सेखों बने जेजेपी एक बूथ एक योद्धा अभियान के सिरसा जिला प्रभारी

 abslm 01/10/2022  एस• के• मित्तल         

सफीदों जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह सेखों को जेजेपी एक बूथ एक योद्धा अभियान का सिरसा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने की है। उनकी इस नियुक्ति से सफीदों इलाके के युवाओं में खुशी की लहर है। अपनी नियुक्ति पर वीरेंद्र सिंह सेखों ने पार्टी सुप्रीमों अजय सिंह चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर युवाओं की फौज खड़ी करके प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया है। इस अभियान को गति देने के लिए उनका प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाए। इस अभियान से जुड़े युवा गांव-गांव जाकर एक बूथ एक योद्धा कार्यक्रम के साथ झंडा लगाओं अभियान में भी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।  
फोटो कैप्शन 7.: नवनियुक्त जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेखों। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है