ABSLM 1/11/2022 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के असंध रोड़ पर घटित एक सड़क दुर्घटना में एक बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ओमप्रकाश (43) निवासी साहनपुर के रूप में हुई है। घायल युवक को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया।
मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दे दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव साहनपुर का ओमप्रकाश सांय को पाजू कलां में अपने दोस्त से मिलकर बाईक पर वापिस लौट रहा था तो असंध रोड़ पर सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाईक को जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही ओमप्रकाश बाईक सहित सड़क पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर काफी तादाद में ग्रामीण व राहगीर इक्कठा हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन लोगों की मदद से ओमप्रकाश को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां पर डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रैफर कर दिया।
फोटो कैप्शन 1.: नागरिक अस्पताल में घायल ओमप्रकाश।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है