AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गुरू नानक देव प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन आज

ABSLM 7/11/2022 एस• के• मित्तल 

सफीदों, गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा सिंह सभा रेलवे रोड़ सफीदों के तत्वावधान में मंगलवार को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजक संस्था के प्रतिनिधि हैप्पी छाबड़ा, लब्बी गुलाटी व शैंकी चोपड़ा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के जाने में रागी-टाढ़ी जत्थे व कीर्तन मंडलियां अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर गुरू नानक देव जी की महिमा का गुणगान करेंगी। इसके अलावा खालसा गतका गु्रप व अनेक स्कूलों के बच्चों की लाईव प्रस्तुतियां विशेष दर्शनीय रहेंगी। उन्होंने बताया कि यह नगर कीर्तन मंगलवार को दोपहर 12 बजे रेलवे रोड से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा तथा सांय 7 बजे वापिस प्रारंभ स्थल पर विराम होगा। वहीं सारा दिन गुरूद्वारा के सामने अटूट गुरू के लंगर का आयोजन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर गुरू नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
 
फोटो कैप्शन 2.: आयोजक संस्था के प्रतिनिधि हैप्पी छाबड़ा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है