AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कश्यप जयंती पर छुट्टी की घोषणा का सरकार का जताया आभार

abslm 30/12/2022  एस• के• मित्तल  

   

सफीदों,नगर की कश्यप धर्मशाला में वीरवार को कश्यप समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रामकरण कश्यप ने की। बैठक का शुभारंभ महर्षि कश्यप प्रतीमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस बैठक में समाज के उत्थान व अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।




इस बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने कश्यप जयंती पर सरकारी छुट्टी की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। प्रधान रामकरण कश्यप ने कहा कि इस छुट्टी को लागू करके सरकार ने कश्यप समाज का मान बढ़ाया है।
 
फोटो कैप्शन 4.: महर्षि कश्यप प्रतीमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समाज के लोग।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है