AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

तीसरा रक्तदान शिविर आज

 ABSLM 8/12/2022  एस• के• मित्तल     

सफीदों,   स्व. समाजसेविका सुषमा देवी की याद में आज नगर के ज्ञानी राम अस्पताल में तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए समाजसेवी हरपाल सिंह ने बताया कि कैंप में मेट्रो ब्लड बैंक की टीम पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का रक्त संग्रहित करेंगी। इस मौके पर कई बड़े कलाकार एवं समाजसेवी लोग रक्तदान शिविर में शिरकत करेंगे। हरपाल सिंह ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी का स्वर्गवास कोरोनाकाल में हो गया था। तभी से अपनी शादी की सालगिरह एवं स्व. धर्मपत्नी के जन्मदिवस पर साल में दो बार रक्तदान शिविर लगाते हैं। उनका मानना है कि रक्तदान करने व रक्तदान शिविर लगाने से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है