AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

जेडी स्कूल में भी की गई मुहिम की शुरूआत वुमेन एरा फाऊंडेशन की पहली रोटी गाय अभियान को मिली गति

 abslm 12/12/2022  एस• के• मित्तल      

 

सफीदों, नगर की सामाजिक संस्था वुमेन एरा फाऊंडेशन द्वारा स्कूलों में चलाई गई पहली रोटी गाय अभियान को लगातार गति मिल रही है और स्कूलों के द्वारा इस मुहिम को लगातार समर्थन प्राप्त हुआ है। संस्था के पदाधिकारी करीब एक दर्जन स्कूलों में इस मुहिम का आगाज कर चुके हैं। इसी कड़ी में संस्था की फाऊंडर समाजसेविका गीतांजलि कंसल अपनी टीम को साथ लेकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए नगर के जेडी इंटरनेशनल स्कूल में पहुंची। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक विजय भारद्वाज ने की। विजय भारद्वाज ने फाऊंडर गीतांजलि कंसल व उनके साथ आए गण्यमान्य लोगों का जोरदार अभिनंदन किया। इस अभियान के लिए स्कूल में एक बड़ा कैंटेनर स्थापित किया गया। जिसमें बच्चे एक निश्चित दिन एक रोटी गाय के लिए लाकर उसमें डालेंगे।

वहीं बच्चों को गाय माता की सेवा करने व पहली रोटभ्ी गाय को परोसने की शपथ दिलवाई गई। बता दें कि इस स्कूल के बच्चों का शुक्रवार का दिन पहली रोटी गाय के लिए लाने का मुक्करर किया गया। अपने संबोधन में स्कूल के निदेशक विजय भारद्वाज ने कहा कि संस्था के द्वारा गौसेवा में एक अनुकरणीय पहल शुरू की गई है और यह मुहिम अपने आप में समाज के सामने नजीर है। इस पुनित कार्य को शुरू करने के लिए संस्था बधाई की पात्र है। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं और गाय अपने आन में चलता-फिरता डाक्टर है। गाय से प्राप्त होने वाले पंचगव्य अपने आप में अमृत के समान है तथा आरोग्य प्रदान करने का काम करते हैं। वहीं संस्था की फाऊंडर गीतांजलि कंसल ने कहा कि यह मुहिम अभी रूकने वाली नहीं है। उनका लक्ष्य है कि इस इलाके के प्रत्येक स्कूल में यह मुहिम शुरू हो और इस मुहिम के माध्यम से गाय के भूखे पेट को भरा जा सके।

 फोटो कैप्शन 1.: संस्था की फाऊंडर गीतांजलि कंसल को सम्मानित करते हुए स्कूल के निदेशक विजय भारद्वाज।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है