AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गुजरात में भाजपा की आजतक कीत सबसे बड़ी जी: विजयपाल सिंह

abslm 9/412/2022 एस• के• मित्तल   



सफीदों, गुजरात में भाजपा ने आजतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करके पूरे देशभर में एक बड़ा संदेश देने का काम किया है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से इस बात का संकेत मिलता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनेगी। देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अटूट भरोसा है और उसी अटूट भरोस पर गुजरात में फिर से 156 सीट लेकर भाजपा की सरकार बनी है। गुजरात में जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है, उससे साबित होता है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुरक्षा एवं सुशासन के प्रति जनता-जनार्दन के अपार स्नेह की अभिव्यक्ति है। इस प्रचंड विजय के लिए प्रधानमंत्री तथा गुजरात भाजपा के सभी कार्यकर्ता व जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि गुजरात के चुनावी इतिहास की सबसे ज्यादा सीट जीताकर पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों व सरकार की नीतियों पर गुजरात की जनता ने अपनी मोहर लगा दी है और पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए भाजपा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने खूब झूठ फैलाया, प्रपंच रचे, केजरीवाल ने भी खूब झूठे वादे किए, फ्री के प्रलोभन दिए, सरकार को बदनाम करने की कोशिश की लेकिन जनता ने सभी दुष्प्रचारों को नकार दिया।
 
फोटो कैप्शन 2.: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है