AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र

abslm 19/12/2022 

सफीदों,वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल ने असहाय परिवारों को गर्म वस्त्र बांटे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने की। संस्था के पदाधिकारी नगर की गरीब बस्तियों में पहुंचे और वहां पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। अपने संबोधन में यशपाल सूरी ने कहा कि समाज के असहाय वर्ग की सेवा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल पिछले कई वर्षों से सर्दियों में वस्त्र वितरण का कार्य कर रहा है। इस मौके पर यशपाल सूरी के अलावा जयदेव माटा, सुनील पंडित व चेतन दास विशेष रूप से मौजूद थे। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है