AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

प्रदेश के नागरिकों के लिए रामबाण साबित होगी चिरायु योजना: विजयपाल सिंह

 abslm 10/12/2022 एस• के• मित्तल       



सफीदों,  प्रदेश के नागरिकों के लिए चिरायु योजना रामबाण साबित होगी। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की मनोहर लाल सरकार द्वारा चिरायु योजना हरियाणा को शुरू किया गया है। अंत्योदय परिवारों के स्वास्थ्य लाभ की दिशा में हरियाणा सरकार का यह एक अहम कदम है। चिरायु योजना के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ राज्य सरकार द्वारा पहुंचाया जाएगा ताकि राज्य के नागरिकों को अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए किसी भी आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य में चिरायु योजना हरियाणा का संचालन किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को उपचार संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 5 लाख रुपए तक का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।


इसके अलावा इस योजना में दिव्यांग का इलाज भी सम्मिलित किया गया है। राज्य के उन सभी जरूरतमंद परिवारों को इस योजना में आयुष्मान भारत योजना लिस्ट के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए तक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 28 लाख परिवारों को बीमारी की स्थिति में इलाज पर आने वाले खर्च की चिंता से मुक्ति मिलेगी। चिरायु योजना हरियाणा का लाभ सवा करोड़ लोगों को प्राप्त होगा। जिसका मतलब है हरियाणा की 50 प्रतिशत जनता को इस योजना का फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हरियाणा सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है। चिरायु योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार ने इसके लिए करीब 500 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में आईसीयू फैसिलिटी करावाने व हर जिले में एक मेडिकल कालेज खोलने का लक्ष्य भी सरकार रखती है। प्रदेश के दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म प्रदेश में निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ग्राम स्तर पर वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। सरकार द्वारा अगले साल तक घर तक पीला कार्ड पहुंचाने, युवाओं को रोजगार के ओवरसीज प्लेसमेंट सेल बनाकर विदेश में रोजगार दिलाने व शिक्षा के साथ ही उनको पासपोर्ट की सुविधा दिलाने का काम जारी है।

फोटो कैप्शन 1.: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है