AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

यश मान ने की भाजपा की सदस्या ग्रहण बजरंग दल में उप प्रधान के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं यश मान

abslm 29/12/2022  एस• के• मित्तल      

सफीदों,  वरिष्ठ हिंदूवादी युवा नेता यश मान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि यश मान बजरंग दल में उप प्रधान के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं। अब यश मान ने बजरंग दल में रहते हुए भाजपा द्वारा राजनीति में कदम रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भूपेश्वर दयाल की प्रेरणा से भाजपा में युवा मोर्चा अध्यक्ष का कार्यकाल ग्रहण किया है।

पत्रकारों से बातचीत में यश मान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भूपेश्वर दयाल को अपना राजनीतिक गुरू मानते हैं। उन्ही की प्रेरणा और आशीर्वाद से वे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। वे पार्टी व संगठन के लिए दिन-रात एक करके कार्य करेंगे और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पताका विश्वस्तर पर फहराई है। आज भारत विश्व के अग्रणी देशों की पंक्ति में है। भारत को पूरी दुनिया में आज जिस तरह से मान-सम्मान मिल रहा है उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिन-रात की मेहनत व उत्कृष्ट सोच है। वहीं प्रदेश की मनोहर लाल सरकार प्रदेश के सर्वांगिण विकास में जुटी हुई है। प्रदेश में चहुंओर विकास कार्य हो रहे है तथा युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां प्राप्त हो रही हैं। प्रदेश सरकार हरियाणा एक-हरियाणवीं एक नारे के तहत कार्य कर रही है।
 
फोटो कैप्शन 3. भाजपा में शामिल हुए यश मान का फोटो।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है