AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अटल बिहारी वाजपेयी एक जिंदादिल राजनेता थे: विजयपाल सिंह सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल बिहारी वाजपेयी जयंती

abslm 26/12/2022  एस• के• मित्तल  

सफीदों,सफीदों शहर स्थित आहलुवालिया भवन में बूथ नंबर 57 पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि एडवोकेट विजयपाल सिंह व भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी प्रतीमा के सम्मुख पुष्पांजली अर्पित की। अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।

वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने। अटल बिहारी वाजपेयी संयुक्त राष्ट्र संघ को हिंदी में संबोधित करने वाले पहले नेता थे। 7 मार्च 2015 को उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी एक जिंदादिल राजनेता, एक सज्जन कवि, एक परोपकारी व्यक्ति, एक सौम्य हिंदुत्व के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि साल 1998 में पीएम वाजपेयी सरकार ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया था। अचानक किए गए इन परमाणु परीक्षणों से अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देश दंग रह गए थे। अटल सरकार के दौरान ही भारत ने करगिल युद्ध जीता था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान हुए करगिल युद्ध में भारत ने विजय हासिल करके दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत झुकने वालों में से नहीं है। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का भी प्रसारण किया गया। इस मौके पर नगर पार्षद कपिल शर्मा, रवि थनई व राजकुमारी भी मौजूद थे।

 
फोटो कैप्शन 7.: अटल बिहारी वाजपेयी प्रतीमा के सम्मुख पुष्पांजली अर्पित करते हुए भाजपा कार्यकत्र्ता।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है