AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

29 को मनाया जाएगा आचार्य बलदेव महाराज के स्मृति दिवस

 ABSLM 4/1/2022  एस• के• मित्तल 


 सफीदों, माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल पिल्लूखेड़ा मंडी एवं आर्य समाज सफीदों के संयुक्त तत्वाधान में आचार्य बलदेव महाराज के स्मृति दिवस पर आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए गुरुकुल के प्रधान संजीव मुआना ने बताया कि यह आयोजन आगामी 29 जनवरी गुरुकुल प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता स्वामी धर्मदेव महराज करेंगे।

वहीं समारोह में देशभर से आर्य जगत के विद्वान भाग लेंगे। इस मौके पर विशाल हवन का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेकर धर्म लाभ कमाएं। उन्होंने कहा कि आचार्य बलदेव महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन आर्य समाज के उत्थान व लोगों को आंडम्बरों से मुक्ति दिलाने के लिए लगाया। इसके अलावा उन्होंने गौसेवा व संवर्धन के लिए अनेकों आंदोलन भी किए।

 
फोटो कैप्शन 2.: माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल के प्रधान संजीव मुआना।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है