AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भाजपा शासन को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है जनता: अरूण खर्ब

ABSLM  31/1/2023 एस• के• मित्तल 



सफीदों, हरियाणा प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण खर्ब ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद हरियाणा रोजगार व सुशासन के मामले में पहले नंबर पर होगा।



वर्तमान भाजपा शासन में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई व अपराध चरम सीमा पर है। वर्तमान शासन से जनता का हर वर्ग तंग आ चुका है तथा इस तानाशाही शासन को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश की जनता लोकसभा व विधानसभा चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है। अरूण खर्ब ने कहा कि मनोहर लाल सरकार ने सरपंचों, नंबरदार, पटवारियों, कर्मचारियों व आम जनता को अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया है। प्रदेश की जनता भाजपा शासन को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

फोटो कैप्शन 3.: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण खर्ब।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है