AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

ढाबे से 12 बोतल शराब बरामद

abslm 23/2/2023 एस• के• मित्तल  

सफीदों,  सफीदों पुलिस ने गांव हाट स्थित एक ढाबे से 12 बोतल देशी शराब बरामद की है। गश्त के दौरान पुलिस को गांव हाट के नजदीक वाटर वर्कस के सामने बने ढाबे के अंदर से शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी। जब पुलिस होटल के अंदर पहुंची तो होटल का मालिक पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भाग गया। पुलिस को होटल के काउंटर के पास रखी एक पेटी को चैक किया तो उसमे से 12 बोतल शराब देशी बरामद हुई। उसी दौरान होटल के अंदर बैठकर गांव हाट का सोमबीर व अंकित शराब पी रहे थे। दोनों लड़कों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि यह होटल गांव हाट निवासी राहुल का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है