abslm 15/2/2023
================
प्रतापगढ़ । अखिलप्रतापगढ़ भारतीय स्वतंत्र लेखक मंच स्लेम की एक आवश्यक बैठक जिला इकाई प्रतापगढ़ शाखा के अचलपुर स्थित कार्यालय पर हुई । बैठक में विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई ।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने की । उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि कायस्थ समाज स्वाभिमान सभा उ. प्र. लखनऊ द्वारा नि: शुल्क पंद्रहवां कायस्थ सामूहिक कन्यादान समारोह का आयोजन किया जा रहा है । जो कि आगामी दिनांक १९ मार्च २०२३ को क्षत्रिय लान सी ब्लाक सेक्टर १३ एम आई एस चौराहा के पास राजाजीपुरम , लखनऊ में होगा । संस्थाध्यक्ष अरूण प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर युवक- युवती परिचय पत्रिका का विमोचन , वैचारिक गोष्ठी और खान पान की व्यवस्था सुनिश्चित है । संबंधित अभिभावक गण युवक - युवती का निम्न डिटेल अति शीघ्र भेजें ।
इसमें नाम, पिता का नाम , जन्मतिथि , शिक्षा , लंबाई, रंग, व्यवसाय / नौकरी , सैलरी , घर का पता और दो मोबाइल नंबर लिखें । बैठक में भाग लेने वालोें में क्रमशः सुभाष श्रीवास्तव, श्यामसुंदर श्रीवास्तव , प्रभात श्रीवास्तव , अनूप कुमार श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश , कमल किशोर, प्रेमलाल, रवीन्द्र कुमार, संजय श्रीवास्तव, राकेश कुमार, नवीन, नारायण तथा अन्यान्य स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है