ABSLM 6/2/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों पुलिस ने गांव रोहढ़ से 160 लीटर लाहण बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी बिट्टू निवासी गांव रोहढ़ के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव रोहढ़ निवासी बिट्टू अपने मकान में लाहण तैयार करके शराब निकालकर बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड़ करके बिट्टू को काबू किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके घर में रखे प्लास्टिक के ड्रम को चैक किया तो उसमें से 160 लीटर लाहण बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है