abslm 3/1/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के हाट रोड़ स्थित रेलवे फाटक के पास एक बुजुर्ग की टे्रन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृत्तक की पहचान गांव हाट निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना डायल 112 व सिटी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस को सूचित किया।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सांय करीब 5 बजे जींद से पानीपत जाने वाली रेलगाड़ी की चपेट में गांव हाट का प्रेम सिंह आ गया। चपेट में आते ही ट्रेन ने उसे दूर फेंक दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही मौके पर काफी तादाद में लोग एकत्रित हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 व सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मृत्तक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त प्रेम सिंह के रूप में की और इसके बारे में परिजनों को सूचित किया। वहीं घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गर्ई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे नगर के नाागरिक अस्पताल में रखवाया। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृत्तक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान की गई है। मृत्तक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है और वह दोपहर से ही रेलवे लाईन के आसपास घुमता हुआ देखा गया है।
फोटो कैप्शन 3.: मृत्तक का शव।
फोटो कैप्शन 4.: मृत्तक प्रेम सिंह का फाईल फोटो।
.jpg)
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है