छत से गिरने से अधिवक्ता का निधन

 ABSLM 25/02/2023 एस• के• मित्तल 


सफीदों,  नगर के न्यायिक परिसर की दूसरी मंजिल से गिरने से शुक्रवार दोपहर को एक अधिवक्ता का निधन हो गया। मृतक वकील की पहचान सफीदों उपमंडल के गांव हाडवा निवासी ईश्वर देसवाल के रूप में हुई है। मामले की सूचना स्थानीय सिटी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

मृतक ईश्वर देशवाल के भाई सुमेर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका भाई पिछले काफी सालों से सफीदों में वकालत करता था। जोकि शुक्रवार को भी अपने चेंबर में गया हुआ था।


 जब वह दूसरी मंजिल की दीवार के पास खड़ा था तो अचानक से उसका संतुलन बिगडने के कारण वह नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में अन्य साथी वकीलों द्वारा उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।

फोटो कैप्शन 24एसएफडीएम5.: आवश्यक कार्रवाई करती हुई पुलिस।
फोटो कैप्शन 24एसएफडीएम6.: विलाप करते हुए परिजन।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है