abslm 18/2/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के खेड़ा खेमावती गांव के डा. अंबेडकर स्कूल में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के डायरेक्टर दीपक कुमार ने की। प्रिंसिपल नेहा अरोड़ा ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अपने संबोधन में दीपक कुमार ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा हम अपनी आज की पीढ़ी को अपने धर्म एवं संस्कृति से जोड़ सकते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं।
फोटो कैप्शन 17एसएफडी5.: कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।


No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है