abslm 18/2/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव मुआना स्थित एमपीएस स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अजय राणा एवं प्रधानाचार्य सतीश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बड़े ही जोश के साथ महाकाल के जन्मदिवस को मनाया एवं शिव तांडव प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में अमरपाल राणा कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन से परिपूर्ण महाशिवरात्रि पर्व को लोग बड़े ही आनंदमय रूप से मनाते हैं।
फोटो कैप्शन 17एसएफडी4.: नृत्य प्रस्तुत करते हुए बच्चे।


No comments:
Post a Comment
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है