AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री का किया अभिनंदन

ABSLM 1/2/2023 एस• के• मित्तल 


सफीदों,        भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गीता सैनी का महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष रामरती वर्मा के निवास स्थान पर भाजपा महिला कार्यकत्र्ताओं ने जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजवंती, महिला मंडल अध्यक्ष रामरति वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज भाटिया व बबीता रीना विशेष रूप से उपस्थित थी। अपने संबोधन में गीता सैनी ने कहा कि बीजेपी एकमात्र पार्टी है जो महिलाओं को साथ लेकर चलती है। भाजपा शासन में महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की नियुक्तियां की जा रही हैं। मौजूदा शासन में आधी आबादी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे घर की चौखट से बाहर निकले तथा राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़े। आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है तथा पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। मंडल अध्यक्ष रामरती वर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा कि गीता सैनी के इस पद पर नियुक्त होने से महिला उत्थान को बल मिलेगा तथा पार्टी के कार्यों को गति मिलेगी। इस मौके पर विनोद कुमारी, हरीश शर्मा, अखिल गुप्ता, राधा, कृष्णा, रीना, सुदेश व पुष्पा रानी समेत अनेक महिलाएं मौजूद थीं।

फोटो कैप्शन 3.: नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन करती हुई महिला कार्यकत्र्ता।



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है