AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गौसेवा आयोग के मनोहर बजट के लिए गौभक्त मुख्यमंत्री का आभार: श्रवण कुमार गर्ग बजट दस गुणा होने पर चेयरमैन श्रवण गर्ग ने जताई खुशी

abslm  24/2/2023 एस• के• मित्तल 


सफीदों,         हरियाणा के गौभक्त मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में गौकल्याण, गौ संवर्धन, गाय माता की रक्षा के लिए बजट में बढ़ोत्तरी करने के लिए हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया। गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने गौसेवा आयोग का बजट दस गुणा करने पर प्रदेश के लाखों गौभक्तों की और से धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं एक गौभक्त हैं। प्रदेश के गौभक्तों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार एक सच्ची गौभक्त सरकार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बजट के द्वारा प्रदेश के सभी वर्गों को साथ जोडऩे का प्रयास किया है। यह बजट आमजन कल्याण के साथ-साथ गौवंश कल्याण का बजट है। 

गौवर्धन योजना से गौसेवा करके नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे यानी गोवर्धन योजना युवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि इस योजना से युवाओं में गौभक्ति भावना ओतप्रोत होगी। इसके साथ-साथ युवाओं को कौशल रोजगार के लाभ मिलेंगे। अमृतकाल के इस वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न पूरा होगा। यह कहा जा सकता है कि यह बजट गौरवशाली, वैभवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण करने वाला बजट है। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण निहित है। श्रवण गर्ग ने कहा कि गौवरधन योजना के तहत बजट के माध्यम से किसानों की आय बढऩे के साथ साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। यानी यह कहे कि गौवर्धन योजना का सीधा संबंध किसान कल्याण से है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। गौवर्धन योजना से ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए-नए अवसर पैदा होंगे। जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि किसान इससे जैविक खाद का प्रयोग कर प्राकृतिक खेती कर सकते है। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए बजट से प्रदेश के अंदर नई गौशालाओं और प्राकृतिक गौवनो की स्थापना की जा सकेगी। इससे गौचारंद भूमि/पंचायत की भूमि नई गौशालाओं के निर्माण एवं गौवन की स्थापना हेतु आवंटित की जा सकेगी ताकि प्रदेश में बेसहारा गौवंश की समस्या से छुटकारा पाया जा सके।


फोटो कैप्शन 23एसएफडीएम3.: हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है