हरियाणवीं कलाकार महावीर गुड्डू को मिला संगीत नाटक अकादमी पुस्कार दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने अपने हाथों से किया सम्मानित

 ABSLM 25/2/2023  एस• के• मित्तल 

 


सफीदों,हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार महावीर गुड्डू को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुस्कार से सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दिल्ली के विज्ञान भवन में अपने हाथों से प्रदान किया है। बता दें कि भारत सरकार का सांस्कृतिक क्षेत्र में यह सर्वोच्च सम्मान हैं। संगीत, नाटक और नृत्य कलाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। महावीर गुड्डू को मिले इस पुरस्कार से हरियाणवियों, हरियाणवीं से जुड़े कलाकारों व सफीदों क्षेत्र के लोगों में विशेष खुशी की लहर है तथा उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गौरतलब है कि महावीर गुड्ड एक शिक्षक होने के साथ-साथ प्रसिद्ध हरियाणवीं कलाकार है तथा उनकी राज्य व देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बड़ी फैन फोलोईंग है। मां बोली हरियाणवीं को निरंतर आगे बढ़ाने में उनका विशेष योगदान है।


हालांकि वे देश व विदेश में बड़े-बड़े पुरस्कारों से नवाजे जा चुके है लेकिन अब उन्हें यह महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है। अपने संबोधन में महावीर गुड्डू ने कहा कि मां सरस्वती और भोले भण्डारी की कृपा से बहुत लंबे समय के बाद हरियाणा को यह पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार के मिलने के पीछे देश और विदेश में बसे हरियाणवियों का प्यार है। लोगों के प्यार व दुआओं की बदौलत उन्हे यह मुकाम हासिल किया है। उनका यह अवार्ड मां बोली हरियाणवीं व हरियाणवियों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वे अंतिम सांस तक मां बोली हरियाणवीं की दिलो जान से सेवा करते रहेंगे। महावीर गुड्डू को मिले इस सम्मान को लेकर अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने गहरी खुशी प्रकट की है।
 
फोटो कैप्शन 24एसएफडीएम2.: हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार महावीर गुड्डू को पुस्कार से नवाजते हुए महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है